फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कार चालक को अधमरा करने में 10 पर एफआईआर, तीन गए जेल

Mon, 02 Mar 2026 10:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बंबा रोड पर कार से टक्कर लगने के बाद पीट-पीटकर अधमरा किए गए चालक धीरेंद्र तिवारी ने सोमवार को 10 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान सचेंडी के अलमापुर निवासी रिषभ यादव, पुनीत और अकरा गांव निवासी अभिजीत राजपूत के रूप में करने के बाद उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य सात की पहचान में जुटी है। वहीं, कार की टक्कर से घायल बबलू शर्मा ने भी कार चालक धीरेंद्र तिवारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मूलरूप से औरैया के याकूबपुर के रहने वाले सुशील कुमार अपने घर कल्याणपुर कला होली मनाने के लिए रविवार रात 11 बजे मित्र धीरेंद्र तिवारी की कार से लौट रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि शराब के नशे में कार चालक सचेंडी से कई लोगों को टक्कर मारते हुए कल्याणपुर के बंबा रोड पर बाइक सवार बबलू से टकरा गया। बाइक कार के बोनट में फंसने के कारण आगे नहीं बढ़ सकी। इस दौरान ओवरटेक करके बाइक सवार एक दर्जन लोगों ने कार को घेर लिया था।

चालक धीरेंद्र को घसीटकर लात-घूंसों से पीटकर अधमरा कर दिया। गुस्साई भीड़ ने कार पर पथराव कर तोड़फोड़ की थी। चालक को अधमरा करने के बाद पुलिस को आता देख आरोपी भाग निकले थे। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि 10 अज्ञात पर बलवा, मारपीट, धमकाना, गालीगलौज, सेवन सीएलए की आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। तीनों आरोपियों पर दो-दो एफआईआर पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें