फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पार्षद और पुलिसकर्मियों में मारपीट, डीजे बंद कराने पहुंची थी पुलिस, बिल्डर को पड़ा हार्ट अटैक

Tue, 11 Oct 2022 08:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

कानपुर में जूही थाना क्षेत्र के आनंदपुरी कॉलोनी में बुधवार देर रात डीजे बंद कराने पहुंचे पीआरवी के पुलिसकर्मियों पर पार्षद मनोज राठौर ने साथियों के साथ हमला कर दिया। थाने से आई फोर्स ने बिल्डर और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पार्षद समेत 10 के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

विज्ञापन


थाने में बिल्डर को दिल का दौरा पड़ा गया। पुलिस ने उसे कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया है। पीआरवी 0445 में तैनात महिला कांस्टेबल दीप शिखा की तहरीर के मुताबिक, पांच अक्तूबर की रात 10 बजे प्रेम माहेश्वरी ने शिकायत दर्ज कराई कि आनंदपुरी जैन मंदिर के बगल की इमारत में काफी तेज आवाज में डीजे बज रहा है।

मौके पर एसआई रामप्रकाश जायसवाल, होमगार्ड राहुल के साथ पहुंचीं और लोगों से डीजे बंद करने को कहा। आरोप है कि वहां मौजूद पार्षद मनोज राठौर ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी और साथियों के साथ हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से आई फोर्स ने बिल्डर संजीव कुमार गुप्ता और उनके बेटे सत्यम को हिरासत में लिया। जूही थाने लाए गए संजीव गुप्ता को हार्ट अटैक पड़ गया। पुलिस ने उन्हें कार्डियोलाजी में भर्ती कराया है। जबकि बाकी सभी भाग निकले। पुलिस ने देर रात ही पार्षद मनोज राठौर, संजीव कुमार गुप्ता, सत्यम भट्ट समेत 10 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी, सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट की थी।

संजीव गुप्ता की अब तबीयत ठीक है उन्हें घर भेज दिया गया है। पुलिसकर्मियों ने किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार नहीं किया। आरोपी कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।- जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जूही

पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की है, मामले की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री से की है। बिल्डर को जबरन फंसाया गया है। - मनोज राठौर, पार्षद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें