Kanpur News: प्रबंधक आलोक शर्मा ने बताया ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की स्थापना उनके पिता आरएन शर्मा द्वारा 1978 में बर्रा में की गई थी। इसके बाद 1990 में श्याम नगर तथा 2009 में महाराजपुर में सीबीएसई बोर्ड की स्थापना की गई।
कानपुर के महाराजपुर में स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संस्थापक की पांचवीं पुण्यतिथि पर स्कूल परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल परिवार और छात्रों ने उनको याद किया। प्रबंधक आलोक शर्मा ने बताया ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की स्थापना उनके पिता आरएन शर्मा द्वारा 1978 में बर्रा में की गई थी।
विज्ञापन
संघर्षों से भरा हुआ था जीवन
इसके बाद 1990 में श्याम नगर तथा 2009 में महाराजपुर में सीबीएसई बोर्ड की स्थापना की गई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा उनके किए गए संघर्ष की वजह से आज शर्मा परिवार ऊंचाइयों पर है। गोष्ठी के दौरान प्रमुख रूप से भावना शर्मा, विजयलक्ष्मी, मनीष तिवारी, अनुराधा दुबे, सत्यार्थ विक्रम, गोपाल धवन सहित समस्त प्रबंधन के लोग मौजूद रहे।