फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कूष्मांडा देवी मंदिर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, बच्चों को लेकर हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Jul 2025 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर के कूष्मांडा देवी मंदिर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
दो पक्षों में जमकर मारपीट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में स्थित कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं।

विज्ञापन

हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि उन्होंने वायरल वीडियो देखा है और घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें