होली के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने एक जोड़ी और त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से गुजरात के उधना के बीच वाया गोविंदपुरी होकर जाएगी। इनमें से 04155 सूबेदारगंज से नौ से 30 मार्च तक मंगलवार व शुक्रवार तो 04156 उधना से 10 से 31 मार्च तक मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी।
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सूबेदारगंज से यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे रवाना होकर फतेहपुर होते हुए दोपहर 02:55 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद तीन बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर सवा एक बजे उधना पहुंचेगी। इसकी रिवर्स उधना से शाम सवा चार बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 05:35 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 05:40 बजे रवाना होकर रात नौ बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। इसमें एसएलआरडी के दो, सामान्य के सात, स्लीपर के 11 व एसी तृतीय के दो सहित 22 कोच होंगे।