समिति में लगी किसानों की भीड़
- फोटो : amar ujala
लाइन में लगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे
पुलिस बल और चौकी इंचार्ज इम्तियाज अहमद की मौजूदगी के बावजूद समिति परिसर में धक्का मुक्की और मारामारी की स्थिति बनी रही। किसानों की भारी भीड़ के कारण लाइनें टूटती रहीं और व्यवस्था बार-बार बिगड़ती रही। पुरवामीर निवासी किसान गोविंद सिंह ने बताया कि कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि लाइन में लगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है।
खाद के लिए भटक रहे किसान
- फोटो : amar ujala
एक ट्रक खाद पुरवामीर समिति में फिर मंगाई गई
मजबूरी में निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। गांव के ही किसान रोहित सिंह ने कहा कि दस बीघा से अधिक गेहूं की बुवाई की है, लेकिन दो बोरी के हिसाब से मिलने वाली खाद से खेती नहीं चल सकती। इसलिए निजी दुकानों से खरीदना ही विकल्प बचा है। यह हालात साफ दिखाते हैं कि खाद संकट अभी भी गंभीर है और किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। इस दौरान सचिव राजू सिंह ने बताया खाद की समस्या अब नहीं होगी। शुक्रवार को एक ट्रक खाद पुरवामीर समिति में फिर मंगाई गई है।