फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शौचालय जाते समय महिला शिक्षिकाओं का बनाया वीडियो; कर्मचारी और प्रधानाचार्या पर गंभीर आरोप, पढ़ें मामला

Wed, 25 Mar 2026 12:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के एक बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं ने कर्मचारी पर वीडियो बनाने और प्रधानाचार्या पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए डीआईओएस को स्थलीय सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के एक बालिका इंटर कॉलेज की छह सहायक अध्यापिकाओं ने विद्यालय के एक कर्मचारी पर शौचालय आने-जाने के दौरान फोटो खींचने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। शिक्षिकाओं का कहना है कि यह कार्य प्रधानाचार्या के निर्देश पर किया जा रहा था। सभी अध्यापिकाओं ने डीआईओएस संतोष कुमार राय को पत्र लिखकर पूरे मामले की शिकायत की। इसकी प्रति उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कानपुर मंडल राजेश कुमार वर्मा को भी भेजी गई है।

विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि विरोध करने पर वीडियो बनाने वाले संबंधित कर्मचारी ने प्रधानाचार्या के कहने पर ऐसा करने की बात कही। इसके अलावा, एक अन्य कॉलेज के शिक्षक पर भी आरोप है कि वह दिनभर विद्यालय में बैठकर शिक्षिकाओं को शौचालय जाते समय टोकता है और महिला शौचालय का उपयोग करता है। शिक्षिकाओं ने पत्र में यह भी कहा कि जब उन्होंने इस मामले की जानकारी प्रधानाचार्या को दी, तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए उन्हें उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
साथ ही, भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप शिक्षा निदेशक राजेश कुमार वर्मा ने डीआईओएस को स्थलीय सत्यापन कर जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। वहीं, प्रधानाचार्या ने आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की जानकारी से इन्कार किया है। डीआईओएस संतोष कुमार राय ने बताया कि जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें