कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में थाईलैंड की अपर्सोन के साथ ही इरफान और उसके साथी रेहान ने जाजमऊ स्थित बैंक में काम करने वाली युवती को भी ठगा। आखिरी में महिला बैंक कर्मी को अपना तबादला तक कराना पड़ा था। युवती आज भी चकेरी थाना क्षेत्र में ही रहती है। अपर्सोन और इरफान, रेहान का नाम चर्चा में आने के बाद अब युवती और उसके परिजन भी पुलिस के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं।
युवती के करीबियों ने बताया कि रेहान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और इरफान ने उसे ब्लैकमेल कर रुपये वसूले। दावा किया जा रहा है कि यदि पुलिस दोनों के मोबाइल चेक करे तो युवती का नाम और नंबर भी मिल जाएगा। बताया जाता है कि रेहान और इरफान दोनों इसी तरह लड़कियों को ब्लैकमेल करते थे। अपर्सोन ने भी पुलिस को बताया था कि रुपये पाने के लिए इरफान अक्सर रेहान से ही फोन कराता था।