फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जल्द मिलेंगी 300 नई एसी ई-बसें, 28 रूटों पर चलेंगी, दिवाली के बाद शुरू हो सकता है संचालन

Sat, 10 Oct 2026 01:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कानपुर को 300 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें दिए जाने का निर्णय लिया गया है। दिवाली के बाद इन बसों के संचालन की शुरुआत होने की उम्मीद है, जिससे शहर के प्रमुख 28 मार्गों पर यात्रियों को हर पांच मिनट पर बस सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन
कानपुर ई-बसें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द ही 300 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। ये शहर के प्रमुख 28 रूट पर चलाई जाएंगी जिससे हर पांच मिनट पर बसें मिल सकेंगी। सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो दिवाली के बाद इनका संचालन शुरू हो सकता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

वर्तमान में कानपुर में 100 ई-बसें हैं, जिनमें से औसतन 70 से 72 बसें प्रतिदिन सड़कों पर चलती हैं। नई बसों में 38 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इनके संचालन के लिए चकेरी एयरपोर्ट रोड और झकरकटी बस अड्डे के पास कोपरगंज में दो चार्जिंग डिपो विकसित किए जा रहे हैं। बस सेवा शुरू होने की समय सीमा डिपो निर्माण और अन्य जरूरी तैयारियां पूरी होने पर निर्भर करेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी आसान पहुंच
प्रस्तावित रूटों में जाजमऊ से आईआईटी, रावतपुर से रनिया, सरसैया घाट से सरायमिता, रामादेवी से चिड़ियाघर, चकेरी से कल्याणपुर और जाजमऊ से बड़ा चौराहा शामिल हैं। इसके अलावा नौबस्ता से सिग्नेचर सिटी, नरौना चौराहे से कल्याणपुर, रामादेवी से रावतपुर और शताब्दी नगर, रावतपुर से चौबेपुर तथा अहिरवां से घंटाघर और देवकी नगर तक बसें चलाने की योजना है। इन सेवाओं से नौबस्ता, बर्रा, गुजैनी, किदवई नगर, फजलगंज, कल्याणपुर, मंधना और चौबेपुर समेत औद्योगिक क्षेत्रों, बाजारों और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच आसान हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें