फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिलिंडर लेने आई युवती को एजेंसी की महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा, हंगामा होने के बाद पहुंची पुलिस

Sun, 15 Mar 2026 12:34 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस के मुताबिक एजेंसी की एक महिला कर्मी पर तमाचा मारने का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया था। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी रामादेवी चौराहे के पास शनिवार को सिलिंडर लेने के दौरान एजेंसी की महिला कर्मी ने एक युवती को तमाचा जड़ दिया। इस दौरान वहां पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जाजमऊ की पुरानी चुंगी निवासी पलक सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह गैस सिलिंडर लेने के लिए समृद्धि गैस एजेंसी पहुंचीं। तभी एक महिला कर्मी ने सिलेंडर न देने की बात कहकर अभद्रता करते हुए तमाचा जड़ दिया।

विज्ञापन


यह देख उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर महिला कर्मी उन लोगों पर भी भड़क गई। पीड़िता ने बताया कि वह सुबह सिलिंडर लेने आई थी। आरोप है कि गैस एजेंसी की महिलाकर्मी सभी से पासबुक छीनने लगी। इसी को लेकर विवाद हो गया। चकेरी थाने के एसएसआई भानु प्रताप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि एजेंसी की एक महिला कर्मी पर तमाचा मारने का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया था। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें