फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गत्ते में नवजात का शव लेकर चौकी पहुंचा पिता, डॉक्टरों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस बोली- लापरवाही हुई या नहीं

Sat, 06 Jan 2024 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चौकी प्रभारी को इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लापरवाही हुई या नहीं यह जानने के लिए पुलिस ने मामले को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व सीएमओ को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जच्चा-बच्चा अस्पताल में गुरुवार को जिस नवजात की मौत हुई थी, परिजन उसका शव लेकर शुक्रवार को हैलट चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी को इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लापरवाही हुई या नहीं यह जानने के लिए पुलिस ने मामले को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व सीएमओ को भेजने की बात कही है।

विज्ञापन

चौबेपुर के शैलेंद्र कुमार ने पत्नी विद्या देवी को 28 दिसंबर को प्रसव के लिए जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती किया गया। आरोप है कि कुछ देर के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को यह कहकर लौटा दिया था कि वह ठीक है। शैलेंद्र ने बताया कि तीन जनवरी को बच्चे की हालत बिगड़ने पर फिर से डॉक्टर के पास लाए।

तब भी डॉक्टरों ने कहा कि बच्चा ठीक है। थोड़े कपड़े और पहना दो। रात करीब साढ़े नौ बजे बच्चे की मौत हो गई। तब परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शैलेंद्र नवजात का शव गत्ते में लेकर चौकी पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शैलेंद्र की तहरीर मिली है। मामला मेडिकल कालेज प्राचार्य व सीएमओ को रेफर किया जाएगा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, पोस्टमार्टम में नवजात की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें