रेलवे ट्रैक पर फंस गया ट्रक तो थम गई ट्रेनों की रफ्तार (फाइल फोटो)
फर्रुखाबाद के शुकुरुल्लाहपुर रेलवे क्रासिंग के लॉक से अनियंत्रित ट्रक टकरा कर ट्रैक पर फंस गया। इससे रेल यातायात करीब चार घंटे बंद रहा। दो ट्रेनें कायमगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी तीन क्रेन से ट्रक को ट्रैक से हटाया गया।
ट्रक चालक को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया है। लखनऊ से हरियाणा सामान लेकर जा रहा ट्रक गुरुवार रात करीब 10.45 बजे शुकुरुल्लाहपुर रेलव क्रासिंग 165बी से निकलने के दौरान अनियंत्रित हो गया। इससे वह फाटक बंद होने पर जिसमें लॉक होता है, उससे टकरा कर ट्रैक पर जाकर फंस गया।