फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर चल रहीं थी बहन की शादी की तैयारियां, तभी बाहर हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया सन्न

Fri, 14 Jun 2019 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद गमगीन मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम दानशाह सहार में देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन के भाई और बुआ की लड़की करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


ग्राम दानशाह सहार में रामविलास का मकान है। वह लाइट साउंड का बिजनेस करता है। शुक्रवार की शाम उसकी बेटी श्यामलता की बरात कानपुर देहात के मकनीयापुर झींझक में अभय उर्फ सोनू पुत्र सुभाष चंद्र से आनी थी। घर में शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी, तभी श्यामा का भाई लवकुश (16) घर के बाहर बने मंदिर के पास लगे बिजली के तार को छूने से तेज करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन

शादी के घर में करंट से दुल्हन के भाई की मौत, बिजली तार की चपेट में आया

यह देख उसकी बुआ की लड़की सरिता पुत्री सोबरन निवासी महाराजपुर सहायल पहुंची और लवकुश को बचाने लगी। इससे वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। चीख सुनकर दौड़े रिश्तेदारों ने दोनों को छुड़ाया और सीएचसी ले गए। सीएचसी में डॉक्टर ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया।

सरिता का इलाज जारी है। शादी के घर में हुई इस घटना से कोहराम मच गया। श्यामादेवी और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इधर हादसे की जानकारी होने के बाद लड़के पक्ष ने फैसला किया कि कुछ लोगों के साथ वर को भेजकर सादे ढंग से शादी की रस्में की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें