फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खेत में मिला किसान का कंकाल; खेत देखने निकले थे बृजलाल, पुलिस बोली- किसी जंगली जानवर ने बनाया शिकार

Sun, 12 Apr 2026 06:39 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू के बांबीपुरवा गांव से तीन अप्रैल को लापता हुए किसान का कंकाल शुक्रवार को खेत में मिला। कपड़ों के आधार पर शिनाख्त हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि जंगली जानवरों ने उन पर हमला किया।
विज्ञापन
बृजलाल की फाइल फोटो और खेत में पड़ा कंकाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में तीन अप्रैल को घर से खेत जाने की बात कहकर निकले बांबीपुरवा गांव निवासी किसान बृजलाल (40) का कंकाल आठ दिन बाद मचाला गांव के पास खेत में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार उसे जंगली जानवरों ने अपना शिकार बना लिया।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर खेत होते हुए राशन लेने जा रहीं महिलाओं ने कंकाल पड़ा देखा तो होश उड़ गए।  मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बांबीपुरवा गांव निवासी बृजलाल खेती किसानी करते थे।

खेत को देखकर आने की बात कहकर निकला
परिवार में पत्नी रामजानकी, दो बेटी अंकिता, अंशिका, बेटा अंकुश और मां मीना हैं। चाचा दयाराम ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल शुक्रवार को भतीजा करीब छह बजे घर से तीन किलोमीटर दूर मचाला गांव के पास स्थित खेत को देखकर आने की बात कहकर निकला था।

पांच अप्रैल को थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई
इसके बाद देर रात तक उनका परिवारीजन इन्तजार करते रहे, लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद चार अप्रैल को परिवार के लोगों ने रिश्तेदारी, दोस्तों में पता लगाया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पांच अप्रैल को बिधनू थाने पहुंचकर घटना की पुलिस को देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

पहचान का विवरण सोशल मीडिया पर वायरल किया
परिवारीजनों के अनुसार उन लोगों ने पुलिस के साथ खेत से लेकर कई अन्य स्थानों पर पता लगाया, लेकिन कोई जानकारी नही मिली। इसके बाद उन लोगों ने बृजलाल की फोटो और उनकी पहचान का विवरण सोशल मीडिया पर वायरल किया।

किसी जंगली जानवर का शिकार होने की आशंका
उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव की कई महिलाएं मचाला गांव में खेतों से होते हुए राशन लेने जा रहीं थीं। तभी उनकी नजर खेत किनारे पड़े कंकाल पर पड़ी। ये देख उन लोगों के होश उड़ गए। मौके पर कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि किसान किसी जंगली जानवर का शिकार हुआ है।
विज्ञापन

कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया
मौके पर कंकाल के अलावा, कपड़े और चप्पल मिली। इससे परिजनों ने शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है। आगे की प्रक्रिया के लिए सीएमओ और मेडिकल कॉेलज को पत्र लिखा गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें