फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसए में किसान मेला 15 को, जुटेंगे 25 हजार किसान, 150 से अधिक स्टॉल लगेंगे

Tue, 13 Oct 2026 08:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) में सशक्त किसान, आत्मनिर्भर भारत थीम पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेले का आयोजन 15 अक्तूबर से होगा। इसमें जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब और बिहार समेत आठ राज्यों के करीब 25 हजार किसान हिस्सा लेंगे। मेले का शुभारंभ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि मेले में 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें 40 से अधिक स्टॉल सरकारी संस्थानों और विश्वविद्यालयों के होंगे। यहां कृषि कल्याण योजनाओं, बागवानी, वानिकी, लैंडस्केपिंग और कृषि आधारित उद्योगों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


मेले में खेती की लागत घटाने और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने की आधुनिक तकनीकें भी बताई जाएंगी। सोलर ऊर्जा से चलने वाले ट्रैक्टर और थ्रेसर, धान के पुआल के प्रबंधन की मशीनें, मशरूम उत्पादन, मोती की खेती, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, श्रीअन्न, विशिष्ट उत्पाद और कृषि आधारित स्टार्टअप आकर्षण होंगे। किसानों को एक से 40 किलो तक के पैकेट में बीज उपलब्ध कराने के लिए करीब 10 हजार पैकेट तैयार किए गए हैं।

16 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर होने वाले आयोजन महिला किसानों को समर्पित रहेंगे। उद्घाटन सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक करेंगे। कृषि उद्यम स्थापित करने वाली चार महिला किसान अनुभव साझा करेंगी। महिला किसानों के लिए निशुल्क डाइट काउंसिलिंग भी होगी। समापन समारोह में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और सांसद रमेश अवस्थी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें