फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिजली न मिलने से भड़के किसानों ने किया ककवन सब-स्टेशन का घेराव, सपा कार्यकर्ताओं संग सौंपा ज्ञापन

Mon, 27 Jul 2026 03:52 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बिजली आपूर्ति में अनियमितता से नाराज किसानों ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में ककवन स्थित कुरौली विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। किसानों और सपाइयों ने सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए मांग के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
सपाइयों ने कुरौली विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के ककवन स्थित कुरौली विद्युत सब-स्टेशन पर सोमवार को बिजली आपूर्ति न होने से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों और सपा कार्यकर्ताओं ने सब-स्टेशन का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

सपाइयों ने प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मांग के अनुरूप बिजली आपूर्ति न मिलने से किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन वहां मौजूद विद्युत कर्मियों को सौंपा।

धान की रोपाई और सिंचाई ठप

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इन दिनों पूरे इलाके में धान की फसल की रोपाई और सिंचाई का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है। कृषि कार्य के लिए निर्बाध बिजली की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन ककवन और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली की भारी कटौती की जा रही है। समय पर बिजली न मिलने से नलकूप ठप पड़े हैं, जिससे किसानों को सिंचाई में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रोपाई के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं दी गई, तो सपा कार्यकर्ता किसानों के हक के लिए बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन लेने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराने और जल्द आपूर्ति सुधारने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें