Kanpur News: ककवन थाना क्षेत्र के कुरेह गांव में किसान की खेत में खाद डालने के बाद पांडु नदी में हाथ धुलते वक्त पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कानपुर के बिल्हौर में कुरेह गांव के गुलरहा निवासी किसान निर्भय (40) खेत में खाद डालने के बाद पांडु नदी में हाथ धुलने गया था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक निर्भय घर का इकलौता कमाने वाला था। घर में पत्नी मंजू और बेटा गौरव, सौरव और बेटी उपासना है, जिनके ऊपर से बाप का साया उठ गया। ककवन थानाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने बताया कि शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।।