फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बंबे में बाइक गिरने से किसान की मौत, बेटी को पैसे पहुंचाकर लौट रहा था घर, रातभर पानी में पड़ा रहा शव

Thu, 23 Apr 2026 12:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में बीमार बेटे के उपचार के लिए बेटी को पैसे देकर लौट रहे किसान की बाइक बंबे में गिरने से मौत हो गई। रातभर शव बंबे में ही पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में रेउना थाना क्षेत्र के घुघुआ पुल के पास बुधवार की रात घर लौट रहे किसान की बाइक बंबे में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पड़ी, तब घटना की जानकारी हो पाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

क्षेत्र के अमिरतेपुर निवासी सुरेश (50) पेशे से किसान थे। उनके बेटे कामता ने बताया कि पिता केवड़िया स्थित बहन की ससुराल में उसके इलाज के लिए पैसे देने आए थे। शाम को वहां से घर वापस लौटते समय घुघुआ पुल के पास बंधा मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी।

सुबह ग्रामीणों ने शव और बाइक को बंबा में देखा
रात के अंधेरे में किसी को भनक नहीं लगी। सुबह जब ग्रामीणों ने शव और बाइक को बंबा में देखा, तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

http://



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक के एक बेटा और छह बेटियां हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। घर के मुखिया की इस तरह अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें