फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बैराज पर कार ने किसान को कुचला, तीन दिन बाद माैत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 21 Sep 2025 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

17 सितंबर की सुबह 10 बजे घटना हुई थी। टक्कर मारने के बाद कार पुल की रेलिंग से टकराई थी। चालक हादसे के बाद भाग गया।
विज्ञापन
नरेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा बैराज पर बुधवार को तेज रफ्तार कार ने किसान को कुचल दिया। हादसे के बाद कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद चालक कार लेकर भाग गया। शनिवार को इलाज के दाैरान उसकी माैत हो गई। ग्वालटोली के देवनी पुरवा गांव निवासी टीकाराम का बेटा नरेश (31) खेती करता था। बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि 17 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे नरेश चचेरे भाई संतलाल के साथ नवाबगंज जरूरी काम से गया था।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद वह लोग लौटे। संतलाल नरेश को गंगा बैराज के 26 नंबर गेट के पास उतारकर कहीं चला गया। इसी दाैरान बिठूर से बैराज होते हुए शुक्लागंज की ओर जा रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार किसान नरेश को टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़कर रेलिंग से टकरा गई। बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि अगर रेलिंग न होती तो कार गंगा में गिर जाती। गांव के पास हुए हादसे में कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे और निजी अस्पताल ले गए जहां 20 सितंबर की रात माैत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमाॅर्टम प्रभारी डॉ. नवनीत के अनुसार पोस्टमॉर्टम में सिर, हाथ, पैर, चेहरे पर कई चोटें मिली हैं। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव तिवारी के अनुसार कार प्रयागराज की बताई जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें