महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह का विदाई समारोह
- फोटो : amar ujala
कानपुर में महाराजपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह के तबादले पर रविवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों, समाजसेवियों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें माला पहनाकर, शॉल-पटका ओढ़ाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में एसआई राजमोहन मिश्रा ने कहा कि जनार्दन सिंह ने अपने कार्यकाल में मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लोगों को सही राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। उनका कार्यकाल हमेशा याद किया जाएगा।