मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
कानपुर में भीतरगांव विकास खंड के घारमपुर गांव में झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वास ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। किसान ज्ञानी यादव शनिवार शाम को खेत में मवेशी चरा रहे थे। वहीं, नीम के पेङ के नीचे जहरीली नागिन ने पैर में डंस लिया। ग्रामीणों के मुताविक काली नागिन मात्र एक हाथ लंबी थी। जानकारी होने पर परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूक और तांत्रिकों के चक्कर में फंसे रहे।
देर रात तक चले झाड़-फूंक के खेल के दौरान जहर किसान के शरीर में पूरी तरह फैल गया। लगातार हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले भागे, लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण मृत्यु हो गई। मौत की खबर पहुंचते ही घर में पत्नी सुधा, बेटे गोविंद बेटी नीलम में कोहराम मच गया। रविवार सुबह मृतक के भाई लल्लू यादव ने घटना की जानकारी साढ़ पुलिस को दी।