कानपुर में नौबस्ता संप्रेक्षण गृह से बच्चे को इटावा संप्रेक्षण गृह भेजने पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि बिना उन्हें बताए ही बच्चों को इटावा भेजा गया।
कानपुर में नौबस्ता स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे नाबालिगों को बिना बताए इटावा संप्रेक्षण गृह भेजने पर परिजनों ने हंगामा काटा। आरोप था कि जिला प्रोबेशन विभाग बिना जानकारी के बच्चों को भेज रहा है, उन्हें मिलने भी नहीं दे रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बच्चोें को मिलवाया। इसके बाद 60 नाबालिगों को दो गाड़ियों से इटावा भेजा गया। 43 को बुधवार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
नौबस्ता में बाल संप्रेक्षण गृह किराये में संचालित है। इसमें 50 नाबालिगों के रहने की क्षमता है, लेकिन 103 नाबालिग रह रहे थे। इसी वजह से मंगलवार को विभाग ने नाबालिगों को इटावा भेजने की तैयारी की। पहले नाबालिगों ने इसका विरोध किया, इसके बाद परिजनों ने भी पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
बच्चों से मिलने के लिए परिजन आए थे। उनका कहना था कि बच्चे यहीं पर रखे जाएं। 60 बच्चे इटावा भेजे गए 43 और भेजे जाएंगे।- जयदीप, जिला प्रोबेशन अधिकारी