फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: परिजन छत पर सोते रहे, चोर ने ताला ताेड़कर चोरी की और नशे में सो गया, पुलिस कर रही जांच

Mon, 04 Aug 2025 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रंजीत नगर में चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पकड़ा गया चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नजीराबाद थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात रंजीतनगर में नशे में धुत चोर ने ताला तोड़कर चोरी की और बेड पर नशे में सो गया। रविवार सुबह परिजन जब कमरे में पहुंचे तो चोर खर्राटा भर रहा था। ई रिक्शा चालक अनिल कुमार की पत्नी मीना देवी ने बताया कि उनका और जेठ का परिवार छत पर सोते हैं। शनिवार को मेनगेट से लेकर नीचे कमरों में ताले बंद कर सोने के लिए छत पर चले गए थे। रात एक बजे तक वह लोग मोबाइल देखते रहे फिर सो गए।

विज्ञापन


आशंका जताई कि रात दो बजे के बाद चोर ने साबड़ से मेन गेट का ताला तोड़ा होगा। इसके बाद अंदर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी और बक्से में रखी लाखों की ज्वैलरी व नकदी चोरी कर ली। वह लोग सुबह उठकर जब द्वितीय तल पर पहुंचे तो वहां नशे में धुत चोर सो रहा था। उसके जेब की तलाशी में जेवर और नकदी निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। युवक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें