फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फर्जी मार्कशीट गैंग का मामला, 25 हजार का इनामी पुलिस की गिरफ्त में, चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

Fri, 14 Aug 2026 10:31 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Fake Marksheet Case: कानपुर में फर्जी मार्कशीट और डिग्री तैयार करने वाले गिरोह के 25 हजार के इनामी सरगना अखिलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले पुलिस रेड के दौरान उसकी पत्नी ने घर पर मौजूद फर्जी मार्कशीट जला दी थीं, जबकि इस गिरोह के चार अन्य सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बनाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले कुख्यात गिरोह के सरगना को पुलिस ने दबोच लिया है। 25 हजार रुपये का इनामी और उन्नाव निवासी मुख्य सरगना अखिलेश को फीलखाना थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के चार अन्य सदस्यों को जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन

इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ था, जब पुलिस ने सरगना अखिलेश की तलाश में उसके घर पर दबिश दी थी। पुलिस टीम के पहुंचते ही अखिलेश की पत्नी ने घर पर रखी फर्जी मार्कशीट और डिग्रियों को आग के हवाले कर सबूत मिटाने की कोशिश की थी, जिसका वीडियो और मामला काफी चर्चा में रहा था।

विज्ञापन

लंबी तलाश के बाद हुआ गिरफ्तार
पुलिस काफी समय से इनामी अखिलेश की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से आखिरकार पुलिस ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में गिरोह के अन्य काले कारनामों और फर्जीवाड़े के नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस अब इसके अन्य सहयोगियों और ग्राहकों की सूची खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें