फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कंबोडिया के टॉप नेता को दिलाई फर्जी डॉक्टरेट डिग्री, दुबई में होना था अवॉर्ड शो, मोबाइल से खुले राज

Thu, 21 May 2026 03:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किदवई नगर पुलिस की गिरफ्त में आए मनीष और राघव ने कंबोडिया के शीर्ष राजनेता को फर्जी डॉक्टरेट उपाधि देने और दुबई में तनवीर के साथ मिलकर बड़ा अवॉर्ड शो आयोजित करने की योजना का सनसनीखेज खुलासा किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किदवईनगर पुलिस के हाथ लगे फर्जी मार्कशीट गिरोह के सदस्यों ने देश में ही नहीं विदेश के लोगों को भी झांसे में लिया। शातिरों ने कंबोडिया के शीर्ष राजनेता को एक आयोजन में डाॅक्टरेट की फर्जी मानद उपाधि दिलाई थी। यह जानकारी जेल गए हैदराबाद निवासी मनीष कुमार और उसके भांजे राघव सर्राफ ने पुलिस को पूछताछ में दी।

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए। उन्होेंने बताया कि 12वीं पास होने के बावजूद ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी ने ही मनीष को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। कबूला कि विदेश तक अपनी पहचान बनाने के लिए इसी यूनिवर्सिटी की मदद से कंबोडिया के एक बड़े शीर्ष राजनेता को भी मानद उपाधि दिलाई थी। उनके साथ की फोटो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल करने की योजना थी।

Trending Videos

दुबई के तनवीर को दी थी अवॉर्ड शो कराने की जानकारी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह देश में चार बड़े अवाॅर्ड शो करा चुके हैं। इनमें से पहला वर्ष 2022 और 2023 में मुंबई, वर्ष 2024 में गोवा और 2025 में बंगलूरू में कराया था। अगला और बड़ा आयोजन दुबई में कराना था। इसके लिए वहां रहने वाले तनवीर से संपर्क किया था। उसे ही आयोजन की जिम्मेदारी दी थी।

स्पांसर न मिलने और रकम की जुगाड़ नहीं हो पाया
फरवरी में जब किदवईनगर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया था तब वह आयोजन कि तैयारियों के सिलसिले में दुबई में ही था। वह अप्रैल में आयोजन कराना चाहता था, लेकिन स्पांसर न मिलने और रकम की जुगाड़ नहीं हो पाया। बताया आयोजन में बड़े-बड़े कलाकारों को बुलाने का मकसद उनकी छवि को भुनाना होता था।

विज्ञापन

मेडल, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट देकर करते थे सम्मानित
मनीष ने पूछताछ में बताया था कि वह बड़े होटल बुककर भव्य आयोजन कराते थे। इसमें समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा, अभिनय, संगीत जैसे क्षेत्रों के चर्चित लोगों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित किया जाता था। इस समारोह में सम्मानित होने वाले लोगों को मेडल, ट्राॅफी, सर्टिफिकेट दिया जाता था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया है कि आरोपियों ने कई लोगों को सम्मानित किया है। इसके सुबूत आरोपियों के मोबाइल में मिले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें