फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: श्री गुरु सिंह सभा महानगर में शुरू हुई गुटबाजी, पांच ने दिया इस्तीफा

Tue, 02 Dec 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रधान सिमरजीत सिंह और इस्तीफा देने वाले गुरविंदर सिंह वासू ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। चेयरमैन कुलदीप सिंह ने कहा कि संस्था का विस्तार करने के लिए सभी से इस्तीफा ले रहे।
विज्ञापन
सिमरनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह वासू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु सिंह सभा महानगर में पद को लेकर अब गुटबाजी शुरू हो गई है। सभा से जनरल सेक्रेटरी प्रशासन गुरविंदर सिंह वासू (प्रिंस) के साथ पांच लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। मामले में प्रधान सिमरनजीत सिंह का कहना है कि गुरविंदर सिंह वासू को अब अध्यक्ष का पद चाहिए। इसके लिए उन्होंने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि गुरविंदर सिंह वासू ने हाल ही में मोतीझील में हुए समारोह में कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई। उनकी शिकायत तमाम लोगों ने की और उन्होंने कार्यक्रम तक खराब करने की कोशिश की। जिस जगह उनकी ड्यूटी लगाई गई, वे वहां मौजूद नहीं रहे। जब उन्होंने आयोजन में लेनदेन संबंधी जवाब मांगा तो वासू ने इस्तीफा दे दिया। उनके साथ गगनदीप सिंह चड्ढा, सुरिंदर पाल सिंह, मंजीत सिंह चड्ढा और अमरजीत सिंह चड्ढा ने भी इस्तीफा दिया। सिमरनजीत सिंह ने बताया कि पंजाब से आए रागी तेजिंदर पाल सिंह खन्नेवाले ने भी गुरविंदर सिंह की शिकायत की थी।

इस पर हुए सवाल का उन्होंने जवाब तक नहीं दिया है। वहीं इस मामले में गुरविंदर सिंह वासु ने बताया कि उन्होंने कुछ आंतरिक मामलों को लेकर 25 नवंबर की रात में ही इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कभी पद का लालच नहीं किया है। चेयरमैन कुलदीप सिंह के बाद सबसे वरिष्ठ वह हैं इस लिए उन्होंने सबसे पहले इस्तीफा दिया है। हम भी आरोप लगा सकते हैं कि साढ़े छह साल में प्रधान ने गबन किया है। वहीं चेयरमैन व पूर्व एमएलसी कुलदीप सिंह ने मामले को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हैं। संस्था का विस्तार करने के लिए सभी से इस्तीफा ले रहे हैं। संस्था में 137 सदस्य हैं जिसमें 16 की कार्यकारिणी है और छह पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें