फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इवेंट्स फार्मास्युटिकल कंपनी की जानवरों की एंटीबायोटिक दवा का सैंपल फेल, बिक्री पर रोक

Sat, 16 Jan 2021 04:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा दिव्यांश सिंह, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
जानवरों को दी जाने वाली इवेंट्स फार्मास्युटिकल कंपनी की एंटीबायोटिक दवा सिफिक्जिम का सैंपल अधोमानक पाया गया। औषधि विभाग की जांच में पुष्टि होने के बाद शहर में इस दवा की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। ड्रग इंस्पेक्टर सीमा सिंह ने बताया कि पिछले दिनों टीम ने रामादेवी स्थित विनोद फार्मा से सैंपल लिया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में सैंपल की गुणवत्ता 73 प्रतिशत पाई गई,  जबकि मानक 95 से 100 प्रतिशत का है। दवा कंपनी हिमाचल प्रदेश की है। ड्रग इंस्पेक्टर के मुताबिक कंपनी को सैंपल रिपोर्ट भेज दी गई है। यदि कंपनी जांच को चैलेंज करती है तो कोलकाता स्थित सीडीएल लैब से दोबारा जांच कराई जाएगी। इस रिपोर्ट में भी सैंपल फेल होता है तो दवा कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

दो मेडिकल स्टोरों पर निलंबन की कार्रवाई
औषधि विभाग ने शहर के दो मेडिकल स्टोरों पर निलंबन की कार्रवाई की है। ड्रग इंस्पेक्टर सीमा सिंह ने बताया कि हंसपुरम स्थित कृष्णा मेडिकल स्टोर में रजिस्टर मेंटेन न होने और फ्रिज बंद मिलने पर पर कार्रवाई की गई। वहीं दहेली सुजानपुर स्थित मां मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट नहीं मिला। कमियां दूर करने पर निलंबन बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें