फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट में एक करोड़ से आएंगी जरूरी दवाएं, डॉ. काला बोले- शासन को लिखा पत्र…खरीद प्रक्रिया बदलने की मांग

Sun, 31 Aug 2025 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एंटीबायोटिक के अलावा आईजीआईएम, पैरालाइसिस, एलब्यूमिन व आईसीयू में उपयोग होने वाली दवाएं मंगाई हैं।
विज्ञापन
टीम से जानकारी करते डॉ. संजय काला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दवाओं के संकट से जूझ रहे हैलट अस्पताल को जल्द ही दवाएं मिल जाएंगी। रेट कॉन्ट्रैक्ट के जरिए प्राचार्य ने इस साल के लिए एक करोड़ की दवाओं का ऑर्डर दे दिया है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि उप्र मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड को दवाओं के लिए नौ करोड़ रुपये दिए हैं। अभी तक दवाएं नहीं भेजी गईं। एंटीबायोटिक तक खत्म हो गई हैं।

विज्ञापन

एंटीबायोटिक के अलावा आईजीआईएम, पैरालाइसिस, एलब्यूमिन व आईसीयू में उपयोग होने वाली दवाएं मंगाई हैं। ये फैसला रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक में लिया गया। प्राचार्य ने बताया कि शासन को पत्र भेजकर 60 फीसदी कॉरपोरेशन और 40 फीसदी लोकल खरीद प्रक्रिया की मांग की गई है। अभी यह अनुपात 80 और 20 फीसदी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें