Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के गौशाला कटरी में गंगा नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के गोशाला कटरी में रविवार सुबह गंगा नदी में ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव बहता हुआ देखा। शव दिखते ही इलाके में सनसनी फैल गई। किसी ग्रामीण ने शव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
महाराजपुर पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि शव की गर्दन नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शव पुराना है और पानी में रहने वाले जीव-जंतुओं ने क्षतिग्रस्त कर दिया होगा। शव पुरुष का बताया जा रहा है।