फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ईएसआई का आरोग्य मंथन कार्यक्रम 11 दिसंबर को, मोबाइल माइक्रोसाइट और विशेष स्वास्थ्य पहल की होगी शुरुआत

Tue, 09 Dec 2025 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में श्रमिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के लक्ष्य से ईएसआई का आरोग्य मंथन कार्यक्रम 11 दिसंबर को आयोजित होगा। इसमें मोबाइल माइक्रोसाइट और महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य पहल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
आरोग्य मंथन कार्यक्रम की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कर्मचारी राज्य बीमा योजना उत्तर प्रदेश के आगामी आरोग्य मंथन कार्यक्रम को लेकर आज अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी साझा की। यह महत्वपूर्ण आयोजन 11 दिसंबर को विकास नगर स्थित शास्त्री भवन में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों और उनके परिवारों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल राजभर, श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. एमकेएस सुंदरम, प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में ई-मोबाइल माइक्रोसाइट, माइक्रोबस सुविधा, महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य पहल और उपचार सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने जैसे कदमों की शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन

12 दिसंबर को संदेश-वाहन यात्रा भी निकाली जाएगी
निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना उत्तर प्रदेश, सौम्या पांडेय ने बताया कि ये नई पहलें दूर-दराज के श्रमिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके साथ ही 12 दिसंबर को संदेश-वाहन यात्रा भी निकाली जाएगी, जो श्रमिक परिवारों को स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी देगी। कार्यक्रम को श्रमिक हितों की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें