फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ई-ऑटो लुटेरों का शॉर्टकट पड़ा भारी, 24 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचे तीन शातिर, लूट का माल किया बरामद

Sat, 20 Dec 2025 04:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: टाटमिल से रामादेवी जा रहे यात्री को ई-ऑटो में बैठाकर सीओडी पुल के नीचे जंगल में लूटने वाले तीन शातिरों को रेलबाजार पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर सामान बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलबाजार पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम ने ई-ऑटो में बैठाकर लूट करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने सीओडी पुल के पास जंगल में ले जाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित रामादेवी चौराहे से बस में बैठकर वाराणसी जाने के लिए निकला था।

विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 18 दिसंबर की रात में 12:30 बजे महाराजगंज निवासी अमित चौहान टाटमिल चौराहे से रामादेवी चौराहे के लिए ई-ऑटो में बैठा था। ऑटो में पहले से ड्राइवर और उसके दोनों अन्य साथी सवार थे।

24 घंटे के अंदर खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार
सीओडी पुल के पास ऊपर न ले जाकर उसे नीचे जंगल में ले गया।  शातिरों ने चाकू के बल पर मारपीट कर फोन, लैपटॉप, टैबलेट और प्रिंटर लूट लिया था। पीड़ित ने रेलबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : amar ujala
इनकी हुई गिरफ्तारी, यह माल हुआ बरामद
पुलिस ने ऑटो चालक रिंकू यादव, अमित कुमार पासवान, निहाल कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक मोबाइल, एक टैबलेट बरामद हुआ है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें