फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इंजीनियर ने ऑनलाइन ठगी के लिए 10 और सटोरियों को बेचा था सॉफ्टवेयर, क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

Tue, 20 Sep 2022 11:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लव पर आरोप है कि उसने लॉटरी के नाम पर ठगने वाले सटोरिये को सॉफ्टवेयर बेचा था जिससे उसने ठगी की थी। जांच में सामने आया कि लव ने वही सॉफ्टवेयर 10 और सटोरियों को बेचा था।
विज्ञापन
लव गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बीते शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ कानपुर की टीम ने बिठूर के गुलमोहर अपार्टमेंट निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर लव गुप्ता को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल जब्त कर लिया था।

विज्ञापन


लव पर आरोप है कि उसने लॉटरी के नाम पर ठगने वाले सटोरिये को सॉफ्टवेयर बेचा था जिससे उसने ठगी की थी। जांच में सामने आया कि लव ने वही सॉफ्टवेयर 10 और सटोरियों को बेचा था। मुंबई पुलिस उसे दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

पूछताछ में लव ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने गोपाल शेट्टी के लिए सॉफ्टवेयर डिजाइन किया था, जो ईगल इंटरप्राइजेज नाम से मुंबई में कंपनी चलाता है। सॉफ्टवेयर को गो-डैडी डॉट काम से डोमेन लेकर गोपाल शेट्टी को 16 लाख रुपये में बेच दिया था। एसटीएफ के मुताबिक गोपाल शेट्टी ने उस सॉफ्टवेयर के माध्यम से लिंकदेकर काफी संख्या में अवैध ऑनलाइन लॉटरी के वेंडर तैयार किए। बाद में इनके जरिये महाराष्ट्र व मुंबई में सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी करके करोड़ों की ठगी की। लव गुप्ता साफ्टवेयर को डिजाइन करने के साथ-साथ उसका मेंटेनेंस भी करता था। इसके बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें