फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गुमटी नंबर-5 में हटवाया अतिक्रमण, चंद घंटों बाद दोबारा हुआ

Wed, 12 Nov 2025 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गुमटी नंबर-पांच में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर निगम ने बुधवार को गुमटी नंबर-पांच में ध्वस्तीकरण अभियान के नाम पर खानापूरी की जिसके चलते चंद घंटों में ही वहां दोबारा अतिक्रमण हो गया। जोन-5 के जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ते ने गोविंदनगर में दोपहर बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। जोनल अधिकारी ने बताया कि संतनगर चौराहे से गुमटी क्राॅसिंग तक सड़क के दोनों तरफ फलों के ठेलों सहित 75 अस्थायी अतिक्रमण हटवाए।

विज्ञापन


पांच दुकानदारों ने दुकानों के आगे फुटपाथ पर पाइप लगवाकर कब्जा किया था। इन पाइपों को कटवाया गया। एक दुकानदार से एक हजार रुपये यूजर चार्ज भी वसूला। अभियान असफल होने के संबंध में उन्होंने बताया कि बाजार में कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय थानों से पुलिस फोर्स मांगा गया था पर फोर्स नहीं मिला। इसीलिए सख्ती से कार्रवाई नहीं हो पाई। जल्द ही फिर से अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें