फुटपाथ और साइकिल ट्रैक पर लगी दुकानें
- फोटो : amar ujala
शुक्लागंज नगर के पोनी तिराहे से लेकर आजाद नगर धोबिन पुलिया मार्ग के दोनों छोर के फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और पालिका के नालों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे मार्ग सकरा होने से आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। साथ ही, नालों की सफाई न होने से जलभराव होता है।
नगर पालिका की लापरवाही के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों छोर लोगों ने अतिक्रमण करते हुए वहां कच्ची, पक्की दुकानें रखी हुईं है। फुटपाथ और साइकिल ट्रैक पर ठेले खोमचें वालों का कब्जा है। ऐसे में पैदल निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है और मुख्य मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है।