फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey News: आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी, क्या है विकास दुबे के एमपी में मिलने की पूरी कहानी

Fri, 10 Jul 2020 03:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिसकर्मियों को मौत की नींद सुलाने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे को जब एनकाउंटर का डर सताने लगा तो उसने बाबा महाकाल की शरण ली। विकास को गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया या उसने खुद सरेंडर किया यह सवाल एक पहेली बना हुआ है। पुलिस जहां एक ओर गिरफ्तारी की बात कहकर अपनी पीठ थपथपा रही है वहीं सूत्र बताते हैं उसने पुलिस के सामने जाकर खुद अपनी पहचान बताकर सरेंडर किया है। अब यूपी एसटीएफ विकास को लेकर कानपुर आएगी।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
क्यों पुलिस चाहती थी विकास को पकड़ना
आपको बताते चले 2/3 जुलाई की देर रात कानपुर के चौबैपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव में विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें डिप्टी एसपी समेत आठ पुलिस के जवानों की मौत हो गई थी। वारदात के बाद से यूपी पुलिस की एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, इंटेलीजेंस समेत पूरे प्रदेश की पुलिस विकास को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा रही थी लेकिन वो पकड़ में नहीं आया।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
विकास को लगा मौत से डर
पूरे मामले में पुलिस अभी तक पांच लोगों को एनकाउंटर कर मौत की नींद सुला चुकी है। वहीं विकास के दो करीबियों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार भी किया है। अपने साथियों की मौत और गिरफ्तारी के बाद से विकास को कहीं न कहीं एहसास हो गया था कि पुलिस उसको मारकर आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का बदला जरुर लेगी। अपने एनकाउंटर के डर से विकास ने गुरुवार को बाबा महाकाल की शरण ली और वहीं से गिरफ्तार हो गया ।
 

 
 

4 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
पुलिस और इंटेलीजेंस को चकमा दे उज्जैन पहुंचा डॉन
पुलिस ने विकास को पकड़ने के लिए मंगलवार देर रात फरीदाबाद के एक होटल में दबिश दी थी। जहां से वह भाग निकला लेकिन उसके कुछ साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था । बुधवार देर शाम उसके नोएडा के किसी टीवी स्टूडियो में लाइव सरेंडर करने की सुगबुगाहट तेज हुई तो पुलिस ने न्यूज चैनल दफ्तरों के आसपास इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। गुरुवार सुबह उज्जैन से हुई गिरफ्तारी पुलिस और इंटेलीजेंस पर सवालिया निशान लगा रही है । कानपुर में घटना के बाद से जिले की सीमा को सील कर दिया गया था । साथ ही टोल प्लाजा, बस और सार्वजनिक स्थानों पर विकास की फोटो के पोस्टर चस्पा करा दिए गए थे । न्यूज चैनलों और अखबारों में भी विकास के फोटो रोज छप रहे है । इन सबके बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा होते हुए मध्यप्रदेश की सीमा के दाखिल होकर उज्जैन पहुंचना पुलिस और इंटेलीजेंस की नाकामी बताने के लिए काफी हैं ।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
महाकाल का भक्त है विकास
सूत्र बताते है विकास बाबा महाकाल का भक्त है । हर वर्ष सावन में वह बाबा के दर्शन को आता था । लेकिन शायद बाबा महाकाल भी विकास को उसके द्वारा किए नरसंहार पर माफी न दें । एनकाउंटर के डर से विकास अपने आराध्य बाबा महाकाल की शरण में आया और वही से गिरफ्तार किया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें