फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Encounter: हथियारों की बरामदगी के लिए विकास के एनकाउंटर के बाद बिकरू में पुलिस ने कराई मुनादी

Sat, 11 Jul 2020 01:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिकरू में मुनादी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराया। विकास के एनकाउंटर के बाद शनिवार को पुलिस विकास के गांव बिकरू पहुंची।
विज्ञापन


यहां पुलिस ने बिकरू कांड वाले दिन पुलिसकर्मियों के छीने गए हथियारों की बरामदगी को लेकर मुनादी शुरू कर दी गई है। पुलिस के अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए गांव के लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास पुलिस से लूटे हथियारों की सूचना है तो वे इसके लिए पुलिस को सूचित कर दें। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सूचना न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास से हथियार बरामद किए जाएंगे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीते 2-3 जुलाई को विकरू गांव में मुठभेड़ के दौरान विकास और उसकी गैंग ने सीओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी और उनके हथियार छीन लिए थे।
विज्ञापन


बता दें कि दो जुलाई की रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। पुलिस ने आठ दिनों में विकास के पांच साथियों को मारने के बाद अखिर में विकास को भी ढेर कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें