मालूम हो कि 2 जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद से ही विकास दुबे फरार चल रहा था। उसपर पांच लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई थी। इसके साथ ही पुलिस जगह-जगह पोस्टर लगाकर उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
आज सुबह उज्जैन महाकाल मंदिर में उसने पूरी योजना के तहत अपनी गिरफ्तारी दी है। पहले वह सामान्य लोगों की तरह पूजा की लाइन में लगा। उसके बाद अचानक मंदिर परिसर में चिल्ला-चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बताया।
इसके बाद मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मंदिर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर फ्रीगंज इलाके में कंट्रोल रूम लेकर गई।