आरोपों की जांच एसडीएम अबिचल प्रताप को सौंपी
रोजगार सेवकों ने एपीओ पर भी आरोप लगाए। कहा कि एपीओ महिला रोजगार सेवकों से अभद्रता करते हैं। मांग की कि एपीओ को तत्काल हटाया जाए। इस पर मंत्री ने उनसे एक सप्ताह में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। साथ ही, धरना समाप्त करने को भी कहा। रोजगार सेवक पहले तो धरना खत्म करने नहीं तैयार हुए, लेकिन मंत्री के बार आश्वासन देने पर वो तैयार हो गए। राज्य मंत्री ने एपीओ पर लगे आरोपों की जांच एसडीएम अबिचल प्रताप को सौंपी है।