फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रोजगार सेवकों को मिला न्याय का आश्वासन, राज्यमंत्री से बोले- नहीं मिल रहा मानदेय, कही ये बात

Fri, 22 Aug 2025 04:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में एक पखवाड़े से धरना दे रहे रोजगार सेवकों को राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने एक सप्ताह में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया । इसके बाद उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ब्लॉक मुख्यालय पर एक पखवाड़े से धरना दे रहे रोजगार सेवकों की मांग सुनी।  इसके बाद उन्होंने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। उन्होंने रोजगार सेवकों से कहा कि यदि एक सप्ताह में कोई कार्रवाई न हो, तो वो फिर से धरने में बैठ सकते हैं। इस बात पर रोजगार सेवकों ने धरना खत्म कर दिया।

विज्ञापन

सीडीपीओ कार्यालय पहुंची राज्य मंत्री रोजगार सेवकों के धरना स्थल पर भी पहुंच गईं। अपने बीच मंत्री को पाकर रोजगार सेवकों ने अपना दुखड़ा बताया। उनका कहना था कि उनके साथ शासनादेश की अनदेखी की जा रही है। निर्धारित मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वो लोग एक पखवारे से धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई भी उनकी बात सुनने को नहीं तैयार है।

विज्ञापन

आरोपों की जांच एसडीएम अबिचल प्रताप को सौंपी
रोजगार सेवकों ने एपीओ पर भी आरोप लगाए। कहा कि एपीओ महिला रोजगार सेवकों से अभद्रता करते हैं। मांग की कि एपीओ को तत्काल हटाया जाए। इस पर मंत्री ने उनसे एक सप्ताह में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। साथ ही, धरना समाप्त करने को भी कहा। रोजगार सेवक पहले तो धरना खत्म करने नहीं तैयार हुए, लेकिन मंत्री के बार आश्वासन देने पर वो तैयार हो गए। राज्य मंत्री ने एपीओ पर लगे आरोपों की जांच एसडीएम अबिचल प्रताप को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें