कानपुर। वीएसएसडी कॉलेज में चतुर्थ राज्य कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। कानपुर ने 68 पदक जीत चैंपियनशिप में कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर 52 पदकों के साथ लखनऊ और 33 पदकों हासिल कर उन्नाव तीसरे स्थान पर रहा। फतेहपुर ने 26 पदक जीते।
शुभारंभ मुख्य अतिथि वीएसएसडी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन, निदेशक डॉ. अंशु सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. विपेंद्र परमार ने किया। प्रतियोगिता में आगमन श्रीवास्तव, अव्युक्त तिवारी, मनन, एकांश कश्यप, अभिजीत, निखिल मिश्रा, अथर्व अवस्थी, कुंज मिश्रा, श्रेष्ठ दयाल, आयान वर्मा, कृष्णा कन्नौजिया, सागर यदुवंशी और चिराग आदि ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। रजत पदक विजेताओं में अन्वित उत्तम, ओमांश यादव, अद्विक, तनुष बाजपेयी, अनीकेत, प्रभास, विराट श्रीवास्तव, त्रिकेय, रेहान शेख, रितेश कुशवाहा, आयुष चौधरी और विशाल चंद आदि शामिल हैं। विनान, युवान, अभिजय प्रताप सिंह, वेदांत तिवारी, श्रेयश, अजलान और अमर ने कांस्य पदक जीते। इस अवसर पर आनंद किशोर पांडे, आभा शुक्ला, सुनील श्रीवास्तव, शोभित पांडे आदि मौजूद रहे।