फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आदि शक्ति ने स्वर्ण पदक जीत राष्ट्रीय चैंपियनशिप की राह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 42वीं सब-जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरुगी और पूमसे राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप हुई। शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में आदि शक्ति शुक्ला ने क्योरुगी वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

शहर की दर्शी विश्वकर्मा, पार्थ अग्निहोत्री, दक्ष विश्वकर्मा और मनन अरोड़ा ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं देविका त्रिपाठी और वंशिका शर्मा ने रजत पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष अविनाश चंद्र द्विवेदी, बलराम यादव, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें