फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जर्मन शेफर्ड ने 5वीं के छात्र पर किया हमला, कोचिंग से लौटते समय जांघ पर काटा, लाठी–डंडे से बचाई जान

Sat, 01 Aug 2026 02:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहे पांचवीं के छात्र पर एक खूंखार जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर दिया। छात्र की चीखपुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडा लेकर किसी तरह उसकी जान बचाई और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जर्मन शेफर्ड कुत्ता और घायल बच्चा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक जर्मन शेफर्ड डॉग ने पांचवीं के छात्र को अपना शिकार बनाया लिया। बच्चे का शोर सुनकर परिजन व इलाकाई लोगों के लाठी–डंडा लेकर दौड़ाने पर छात्र की जान बच सकी। बाबूपुरवा निवासी सोना–चांदी कारोबारी बृजेश सिंह के परिवार में पत्नी मालिवका सिंह व इकलौता 11 साल का बेटा संस्कार है।

विज्ञापन

मामा अनुराग शुक्ला ने बताया कि संस्कार बाबूपुरवा स्थित सिटी एजुकेशन सेंटर में 5वीं का छात्र है। शुक्रवार को संस्कार घर से कुछ दूरी पर कोचिंग पढ़ने के लिए गया था। शाम करीब 6 बजे वह घर वापस आ रहा था।  तभी इलाके में रहने वाले सुशील तिवारी के घर में पले जर्मन शेफर्ड डॉग ने उस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन

http://



कई लोगों को बना चुका है अपना शिकार

संस्कार ने भागने की कोशिश की, तो डॉग ने उसकी जांघ में काट लिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन व इलाकाई लोग लाठी–डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और खूंखार डॉग को भगाकर बच्चे को हॉस्पिटल ले गए। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी डॉग को खुला रखते है, जिस कारण वह इलाके में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें