फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आज इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, केस्को करा रहा है मेंटीनेंस कार्य, ये रहेगी टाइमिंग

Wed, 23 Jul 2025 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केस्को की ओर से मेंटीनेंस कार्य करने के कारण शटडाउन लिया गया है। इसके चलते शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केस्को की ओर से कार्य कराए जाने के कारण बुधवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संजय गांधीनगर, हनुमंत विहार, पुरानी बस्ती हंसपुरम में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। गूबा गार्डन में दोपहर 12 से दो बजे तक, जरौली फेस-1, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक, सेवाग्राम लोहिया कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र, नवाबगंज, रैना मार्केट, कमला रिट्रीट, तिलक नगर, 150 फीट रोड, गज्जूपुरवा, सराय बाजार, तेल मिल, चुग्गी, मोतीनगर, बनिया बाजार में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

विज्ञापन

वहीं, बजारिया चौक, चुन्नीगंज, कर्नलगंज में दोपहर एक से तीन बजे तक, गौतम विहार, न्यू बारासिरोही व आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक, वैष्णवी विहार, रविदासपुरम, हर्षनगर, 80 फीट रोड, भैरव घाट पंपिंग, राजीव पेट्रोल पंप, सुशीला अस्पताल, वाटरपार्क, सकरापुर रोड इलाके में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें