फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सॉलिड वेस्ट प्लांट के स्विच रूम में इलेक्ट्रीशियन ने फंदा लगा दी जान, कुंडे से मफलर के सहारे लटका मिला शव

Mon, 13 Jan 2025 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सॉलिड वेस्ट प्लांट के स्विच रूम में इलेक्ट्रीशियन का शव फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
सुशील वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी के बदुआपुर स्थित सॉलिड वेस्ट प्लांट के इलेक्ट्रीशियन ने प्लांट के भीतर ही स्विच रूम में फंदा लगाकर जान दे दी। देर शाम एक कर्मचारी स्विच ऑन करने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से देवरिया जिले के खामपरा निवासी सुशील वर्मा (36) बदुआपुर स्थित सॉलिड वेस्ट प्लांट में तैनात थे। वह पत्नी आरती, बेटी हर्षिता और बेटे कल्लू के साथ सुंदरनगर पनकी में किराए के मकान में रहते थे। परिजनों ने बताया कि सुशील की ड्यूटी सुबह नौ से शाम छह बजे तक होती थी। रविवार को भी वह अपने समय पर ड्यूटी गए थे। दोपहर करीब दो बजे पत्नी आरती ने किसी काम के लिए सुशील को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इस पर आरती ने सुशील के साथ काम करने वाले श्याम सिंह को मामले की जानकारी दी।

श्याम ने प्लांट सुशील की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। देर शाम प्लांट कर्मी गजानन प्लांट के मेंटेनेंस विभाग के बगल में स्थित स्विच रूम में लाइटों के स्विच ऑन करने पहुंचे तो सुशील का शव वहां लगे कुंडे से मफलर के सहारे फंदे से लटकता मिला। गजानन की सूचना पर पनकी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव उतरवाकर परिजनों को सुशील के खुदकुशी करने की खबर दी। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सुशील के क्यों जान दी है, इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें