स्कूटी पूरी तरह जलकर हो गई राख
वीरेंद्र जब तक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वीरेंद्र को संभलने का मौका भी नहीं मिला। राहगीरों की मदद से उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।