कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर में लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहीं 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने शनिवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने अपने बेटे से कहा कि तुम परेशान मत होना, मैं सोने जा रही हूं। कुछ देर बाद जब बेटा कमरे में पहुंचा, तो घटना की जानकारी हुई।
कोयला नगर निवासी अध्यापति एक पेट्रोल पंप पर अकाउंटेंट हैं। परिवार में पत्नी रंभा देवी (61), बेटा मनीष तिवारी और बेटी ज्योति तिवारी हैं। परिजन ने बताया कि रंभा देवी पिछले करीब 30 वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज चिकित्सक डॉ. उन्नति कुमार के यहां चल रहा था।