Kanpur News: पनकी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक बुजुर्ग महिला ट्रेन के नीचे आ गई। उसे आरपीएफ ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया और पति को घटना की जानकारी दी।
कानपुर में सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-पांच पर देर रात गरीब रथ एक्सप्रेस (12593) से उतरते समय एक बुजुर्ग महिला गिर गई, लेकिन आरपीएफ ने उसे तुरंत बाहर निकालकर बचा लिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिमा गंगवार (65) फर्रुखाबाद की रहने वाली है।
विज्ञापन
देर रात सेंट्रल स्टेशन पर गरीब रथ ठहराव के बाद आगे बढ़ी थी। इसी दौरान महिला चलती ट्रेन में चढ़ने लगी थी। इसमें संतुलन बिगड़ने से महिला पटरियों पर गिर गई।आरपीएफ ने रेस्क्यू कर उसे बचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। साथ ही, आरपीएफ ने महिला के पति राजवीर को फोन कर घटना की जानकारी दी।