फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तीन मंजिला छत से चिल्लाने लगे बुजुर्ग, मेन गेट का ताला तोड़ घुसी पुलिस, बेटा बोला- न्यूरो के मरीज हैं

Fri, 02 Oct 2026 09:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी बी ब्लॉक में बृहस्पतिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग अपने तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़कर रोने और चीखने-चिल्लाने लगे। अनहोनी की आशंका में एकत्र हुए पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद मुख्य गेट का अंदर से बंद ताला तोड़ा और घर में दाखिल हुई।
विज्ञापन
गेट का ताला तोड़कर बुजुर्ग को बाहर लाने का प्रयास करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी बी ब्लॉक में बृहस्पतिवार देर रात 75 वर्षीय बुजुर्ग के चीखने- चिल्लाने से पुलिस करीब दो घंटे तक चकरधिन्नी वनी रही बुजुर्ग तीन मंजिला छत पर थे और काफी देर से आवाज लगा रहे थे। पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने गेट का अंदर से बंद ताला तोड़ा और बुजुर्ग को बाहर निकाला।

विज्ञापन

अंदर कमरे में सो रहे बेटे को जगाया और पूछताछ की। उन्होंने पिता के न्यूरो के मरीज होने की जानकारी दी। पुलिस ने बुजुर्ग को घर के अंदर कराया। पड़ोस के लोगों के मुताबिक रात करीब 10.15 बजे तीन मंजिला घर की छत पर बुजुर्ग चीख चिल्ला रहे थे। पहले तो सामान्य लगा, लेकिन वह जोर जोर से रोने लगे। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन

वृद्ध को पानी पिलाती मकान के सामने बने अपार्टमेंट में रहने वाली महिला - फोटो : amar ujala
छत पर कैसे पहुंच गए, इसकी जानकारी नहीं
पुलिसकर्मियों ने उन्हें आवाज दिया, जिस पर बुजुर्ग घर के बाहर बने जीने से नीचे उत्तर आए। मेन गेट पर अंदर से ताला लगा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने उनसे अनहोनी की जानकारी की, लेकिन वह टूटे फूटे शब्द ही कह सके पुलिसकर्मियों ने मेन गेट का ताला तोड़ा। कमरे के अंदर गए, जहां उनका बेटा सोता हुए मिला। उनसे पूछताछ की गई। बेटे ने पिता के न्यूरो के मरीज होने के बारे में बताया। कहा कि रात में दवा नहीं खाई थी। उनकी सुरक्षा के लिए अंदर से गेट बंद कर देते हैं। वह छत पर कैसे पहुंच गए, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें