फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुरानी रंजिश में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पत्नी की तहरीर पर नौ पर रिपोर्ट दर्ज, पांच हिरासत में

Thu, 06 Nov 2025 02:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गगनी खेड़ा गांव में बुधवार देर रात पुरानी रंजिश में आरोपियों ने घर में घुसकर वृद्ध की तमंचे से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के पश्चिमी चौकी अंतर्गत गंगनी खेड़ा गांव में रहने वाले वृद्ध की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वृद्ध को गले में सटाकर गोली मारी गई। मृतक की पत्नी महादेई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

गगनी खेड़ा निवासी हीरालाल (80) रोज की तरह अपनी बेटी सरला के घर चारपाई पर सो रहे थे। तभी बुधवार देर रात गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। सरला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि आरोपी गढ़ सोनू,  राजकुमार,  जितेंद्र,  महेश निषाद, गोविंद, संतोष, अमन, मनटानी व मनोज निवासी गढ़ गगनी खेड़ा दीवार फांदकर घर में घुस आए।

Trending Videos

पांच आरोपियों को पकड़कर पूछताछ जारी
इसके बाद पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, जिसका इन्होंने विरोध किया। इसी दौरान चारपाई पर लेटे इनके पिता के गले में तमंचे से सटाकर गोली मार दी गई। कोतवाली गंगा घाट प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगाकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल और एसओजी टीम ने भी जांच की है। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, क्षेत्र में इस बात की चर्चा रही है कि कुछ माह पूर्व गगनी खेड़ा में एक किशोर की हत्या गोली मारकर की गई थी। उसी की रंजिश को लेकर यह हत्या भी हुई है। सभी नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें