फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्वाइन फ्लू रोगी की मौत, दो और रोगियों में पुष्टि, विभाग में खलबली

Thu, 12 Sep 2024 09:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं दो और रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बुधवार को भी एक महिला को हैलट में भर्ती किया गया। तीसरा रोगी संतकबीरनगर का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। लालबंगला के रहने वाले स्वाइन फ्लू रोगी राधेश्याम (80) की हैलट में बुधवार दोपहर मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में मंगलवार को भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि जब उन्हें भर्ती किया गया था, तब वे शॉक की स्थिति में थे। वे सांस तंत्र के रोग सीओपीडी के भी पुराने रोगी थे। इसके अलावा प्राइवेट अस्पताल में दो और रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से एक महिला रोगी को बुधवार को हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया। रोगी का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग नोडल अधिकारी डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि राधेश्याम को सीनियर फिजीशियन डॉ. एमपी सिंह के अंडर में भर्ती किया गया था। वह सिविल लाइंस स्थित एक हॉस्पिटल से रेफर होकर आए थे। उन्हें मेटरनिटी विंग के आइसोलेशन कक्ष में रखा गया था। इसके अलावा बुधवार को बादशाही नाका की रहने वाली रोगी नौलखी (50) को हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया।

उन्हें भी सिविल लाइंस के हॉस्पिटल से रेफर किया गया। उन्हें जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। डॉ. सिंह ने बताया कि रोगी की स्थिति स्थिर है। अभी स्वाइन फ्लू की जटिलताओं वाले लक्षण नहीं है। आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। तीसरा रोगी संतकबीरनगर का रहने वाला है। उसे भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद रेफर कर दिया गया।

 

निजी अस्पताल के संचालक ने बताया कि तीन रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। उन्हें रेफर कर दिया गया। उनके हॉस्पिटल में स्वाइन फ्लू की जांच की व्यवस्था है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि रोगियों का ब्योरा मंगाया गया है। वहीं हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू के रोगियों की व्यवस्था मेटरनिटी विंग में की गई है। रोगी अधिक बढ़ने पर संक्रामक रोग अस्पताल आईडीएच भेजे जाएंगे।

 
विज्ञापन

रोगियों के संपर्क में आने वालों की जांच कराएंगे
सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि स्वाइन फ्लू केस के मामले में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जाएगी। रोगी के संपर्क में आने वाले लोगों में अगर किसी में सर्दी, जुकाम, खांसी के लक्षण होंगे तो जांच कराकर सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद जांच के लिए उन्हें केजीएमयू लखनऊ भेजा जाएगा और इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें